Maiya Samman Yojana 13th Installment Date: महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए झारखंड सरकार हमेशा से नई-नई योजनाएं चलाती रही है। इन्हीं में से एक योजना है मईया सम्मान योजना, जो खासतौर पर महिलाओं की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

अब तक सरकार 12 किस्तें जारी कर चुकी है और लाखों महिलाओं को इसका लाभ भी मिल चुका है। इस समय सबसे ज्यादा चर्चा 13वीं किस्त की हो रही है, क्योंकि हर महिला को यह जानना है कि अगली किस्त कब आएगी और उन्हें कितना पैसा मिलेगा। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास होने वाला है।
WhatsApp Group
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत 18 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाओं को हर महीने ₹2500 रुपये दिए जाते हैं। सरकार यह राशि सीधे DBT के जरिए महिला के बैंक खाते में भेजती है।
अब तक सरकार 12 किस्तें जारी कर चुकी है, जिससे महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिली है। अब सभी की निगाहें 13वीं किस्त पर टिकी हुई हैं, जो जल्द ही जारी होने वाली है।
Maiya Samman Yojana 13th Installment Date
सभी लाभार्थी महिलाओं के मन में यही सवाल है कि आखिर मईया सम्मान योजना कब आएगी। तो बता दे कि मिली जानकारी के मुताबिक, पिछली यानी 12वीं किस्त का पैसा पहले ही भेजा जा चुका है और अब 13वीं किस्त की तैयारी सरकार द्वारा पूरी कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह किस्त करम पर्व से पहले जारी हो सकती है।
हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले साल भी करम पर्व में महिलाओं को दूसरी किस्त की राशि दी गई थी। ऐसे में महिलाओं को इस करम पर्व में भी किस्त की राशि प्राप्त हो सकती है।
इन महिलाओं महिलाओं को ₹7500 मिलेंगे
मईया सम्मान योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर किसी महिला को किसी कारणवश पुरानी किस्त नहीं मिली है, तो उनके लिए खुशखबरी है। ऐसी महिलाओं को 13वीं किस्त के साथ बकाया किस्त की राशि भी दी जाएगी। यानी जिनके खाते में अभी तक पिछली 2 किस्तें नहीं आई थीं, उन्हें अब ₹7500 एक साथ दिए जाएंगे।
इस फैसले से उन महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक लगातार इंतजार करना पड़ रहा था। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो और DBT सक्रिय हो, तभी पैसा आपके खाते में आसानी से पहुंच पाएगा।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
यह योजना सिर्फ झारखंड की स्थायी महिला निवासियों के लिए है, यानी महिला का जन्म या स्थायी पता झारखंड का होना चाहिए।
महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए, इस उम्र से बाहर की महिलाओं को इस योजना में शामिल नहीं किया जाता।
महिला का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए, क्योंकि योजना सिर्फ गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए है।
महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तब राशि मिलेगी।
महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
महिला का बैंक खाते को आधार कार्ड लिंक होना चाहिए साथ ही उसमें DBT एक्टिव होना जरूरी है।
Maiya Samman Yojana 13th Installment Status Check कैसे करें?
स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाकर लॉगिन विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाला सेक्शन को आपको खोलना होगा।
यहां पर महिला को अपना आवेदन नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा।
इसके बाद “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करना है, अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर वेरीफाई करना होगा।
इसके अलावा आप बैंक से पासबुक एंट्री, ATM, नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे जैसे माध्यमों से भी किस्त की जानकारी ले सकती हैं।







