Lakhpati Didi Yojana: हमारे देश की सामाजिक व्यवस्था लंबे समय से पितृसत्तात्मक रही है। हालांकि, देश की आजादी के बाद से देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है ताकि पुरुषों के सामान महिलाएं भी आगे बढ़ सकें।

इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनको स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में लखपति दीदी योजना का जिक्र कर चुके हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं। खास बात यह है कि इस लोन पर महिलाओं को कोई ब्याज दर नहीं देनी होती है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 15 अगस्त, 2023 को की थी।







