MPESB Paramedical CRE Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025 तय की गई है। बता दें कि पहले आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त थी।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 752 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें।
27 सितंबर को होगी परीक्षा
एमपीईएसबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
आयु सीमा और पात्रता विवरण
इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पात्रता और अन्य मानदंडों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार सीधे लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।







