Bank of Maharashtra Officers Recruitment 2025: बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी जॉब अपडेट है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जर्नलिस्ट पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन प्रकिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया जर्नलिस्ट ऑफिसर स्केल-II के कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शरू हुई थी। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता-
भारत सरकार या उसके रेगुलेटरी बॉडिज द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सभी सेमेस्टर / वर्षों के कुल योग में न्यूनतम 60% अंकों (एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) के साथ किसी भी विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री / इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री या चार्टर्ड एकाउंटेंट होना जरूरी है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।
आयु सीमा-
आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
वेतनमान: स्केल II 64820-2340/1-67160-2680/10-93960 रुपये
आवेदन शुल्क –
1. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1180 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
2. एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 118 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
अगला लेख
GATE 2026: गेट 2026 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
GATE 2026: आईआईटी गुवाहटी की ओर से आज 28 अगस्त 2025 से ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।







