BPSC AEDO Vacancy 2025 : बीपीएससी की ओर से बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के कुल 935 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 27 अगस्त से शुरू हो गई है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है। आयोग ने आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए मात्र 100 रुपये रखे गए हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

योग्यता व आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गयी है। एक सितंबर 2025 को आयु की गणना की जाएगी।
2. पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला)- 40 वर्ष
3. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष
एग्जाम पैटर्न ( BPSC AEDO Exam Pattern )
परीक्षा में सामान्य भाषा में भाग-1 में सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) व भाग-2 में सामान्य हिंदी (70 अंक) के कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ) होंगे। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। यह क्वालिफाइंग अंक होगा। सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) के 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
सामान्य योग्यता (वस्तुनिष्ठ) के 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए भी दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न का एंक अंक निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाइ) अंक काट लिया जाएगा। सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी के पत्र में न्यूनतम प्राप्तांक नहीं प्राप्त होने पर अभ्यर्थिता पर विचार नहीं किया जाएगा।
सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती के लिए भी आज से आवेदन
बीपीएससी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद में मूल कोटि स्तर के सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के कुल 17 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन 27 अगस्त से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है। शैक्षणिक योग्यता रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। पहले से सेवारत योग्य उम्मीदवार वर्तमान नियोक्ता से अग्रसारित कराकर आवेदन समर्पित करेंगे।







